Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

देवरी -नेकपुरा में सड़क की जर्जर स्थिति के कारण लोगों को हो रही है परेशानी आंदोलन की चेतावनी के बाद हुई खानापूर्ति

0 9

गिरिडीह। बरसात शुरू होते ही नेकपुरा देवरी सड़क की हालत काफी बिगड़ गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। चार-पांच पंचायतों के लोगों के आवागमन वाले इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी हुई रहती है।

कांग्रेस महासचिव अनिल चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क की बदहाली को लेकर आंदोलन की चेतावनी दिए जाने के बाद ठेकेदार ने कुछ गड्ढों को भरकर खानापूर्ति कर दी थी। स्थायी मरम्मत नहीं होने से बारिश के बाद सड़क फिर जर्जर हो गई। उन्होंने कहा कि गड्ढे भरना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। सड़क की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत और समुचित निर्माण जरूरी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों पर भी सड़क की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि चुनाव के दौरान सड़क निर्माण के वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में जनता की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जाता।

sawad sansar

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया या किसी प्रकार की दुर्घटना हुई तो स्थानीय विधायक, सांसद और संबंधित विभाग जिम्मेदार होंगे। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सड़क की स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने की मांग की।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.