Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

दलित महिला के साथ दुर्व्यवहार मामले के खिलाफ भाजपा ने निकाला आक्रोश मार्च

सरकार से की तिसरी बीडीओ को बर्खास्त करने की मांग

801

गिरिडीह। दलित महिला के साथ दुर्व्यवहार मामले को लेकर तिसरी प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिसरी बीडीओ के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला। गांधी मैदान से आक्रोश मार्च निकलकर पूरे तिसरी बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान मार्च में मौजूद भाजपाईयों ने तिसरी बीडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मौके पर भाजपा के जिला मंत्री मनोज यादव ने कहा कि तिसरी के बीडीओ मनीष कुमार का काला कारनामा उजागर हुआ है। कहा कि दलित महिला के साथ जिस प्रकार बीडीओ ने दुर्व्यवहार किया और उन्हे जाति सूचक गाली देने के साथ ही घंटो उन्हे कमरे में बंद रखा गया है, उससे पूरे तिसरी वासी मर्माहत है। इस दौरान भाजपाईयों ने झारखंड सरकार से तत्काल बीडीओ मनीष कुमार को बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक इस दलित महिला को न्याय नहीं मिल जाता है तब तक हम लड़ाई लड़ते रहेंगे।

sawad sansar

आक्रोश मार्च में चंदौरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव, तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, भाजपा नेता उपेंद्र साव, पूर्व चंदौरी मंडल अध्यक्ष रवींद्र पंडित, नरेश यादव, गोपी रविदास, रेखा देवी सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व महिलाएं उपस्थित थी।

ITI

Comments are closed.