Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

तीन बेटियों की हत्या करने वाले हैवान पिता को भेजा गया जेल, पत्नी के फर्द बयान पर हत्या समेत संगीन धाराओं में केस दर्ज

मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में हैवान पिता को देखने जुटी भीड़

0 166

गिरिडीह। तीन बेटियों की हत्या करने वाले हैवान बाप नंद किशोर यादव उर्फ नंदू यादव को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। मुफ्फसिल पुलिस मंगलवार को हत्यारे पिता नंदू यादव को मेडिकल व कोर्ट में पेशी कराने के बाद गिरिडीह जेल भेज दिया। हालांकि नंदू यादव ने अपने तीन बेटियों की हत्या किस कारण से की इसका खुलाशा फिलहाल नही हो पाया है। हालांकि जब उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया, तो उसे देखने के लिए लोगांे की भीड़ लगी थी। लोगों में तीन बेटियों की हत्या को लेकर इतना गुस्सा दिखा, कि अगर उसे भारी पुलिस बल के मौजूदगी में मेडिकल जांच के लिए नहीं लाया जाता, तो कोई घटना हो सकती थी। इस दौरान मुफ्फसिल थाना में पहले नंदू यादव के हाथों का फिंगर प्रिंट लिया गया। उसके बाद सदर अस्पताल में जांच के क्रम में नाखूनों का सैंपल लिया गया। जिससे यह हैवान तथ्यों और सबूतों के अभाव में रिहा न हो जाए।


इधर महिला थाना प्रभारी दीपमाला कुमारी को दिए फर्द बयान में नंदू यादव की पत्नी राधा देवी ने इस बात का जिक्र किया है कि उसके पति नंदू की दोस्ती मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पूर्णा नगर निवासी भीम राणा और उसकी पत्नी गीता देवी से भी थी। हालांकि उसके पति नंदू और गीता के बीच कोई अनैतिक संबंध का उसने कोई जिक्र नही किया है। पत्नी राधा देवी ने पुलिस को दिए फर्द बयान में आरोप लगाते हुए कहा है कि भीम राणा और उसकी पत्नी गीता देवी के साथ उसके पति की दोस्ती होने के कारण अक्सर दोनों पति पत्नी में विवाद होता रहता था। यहां तक दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना तक था। जिसे लेकर राधा देवी अक्सर पति पर गुस्सा करती थी। यहां तक कि नंदू यादव और भीम राणा एक दूसरे के साथ शराब भी पीते थे।

sawad sansar

बताया कि 7 जून को नंदू सारा दिन घर से बाहर था। कई बार कॉल करने के बाद शाम को भीम राणा के साथ घर आया। घर आने पर नंदू और भीम राणा ने साथ में खाना भी खाया। उसके बाद भीम वापस घर चला गया। जबकि दूसरे दिन सुबह उठते ही नंदू ने तीनों बेटियों को पढ़ाई के नाम पर घर के उसी कमरे में ले गया और बारी-बारी से तीनों की धारदार हंसुआ से गला काट कर हत्या कर दिया। लेकिन उसने अपनी तीनों बेटिंयों की हत्या क्यूं की, इस बात को लेकर उसने कोई जवाब नही दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.