डिप्लोमा पंचम सेमेस्टर सत्र 2022-25 का परीक्षा फल घोषित
एसआईटी के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, सिविल विभाग के रोहित ओरांव बने कॉलेज टॉपर


गिरिडीह। बेंगाबाद रोड में संचालित सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सत्र 2022-25 के तृतीय वर्ष (पंचम सेमेस्टर) के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी अपना परचम लहराते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सत्र 2022-25 में कुल 137 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। जिसका शत-प्रतिशत परिणाम घोषित हुआ है। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ बिजय सिंह ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्थान का लक्ष्य ही कड़ी मेहनत और रोजगार दिलाकर विद्यार्थियों को स्वावलंबी बनाना। बताया कि इलेट्रिकल विभाग में कुल 49 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। जिसमें 02 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन, 24 विद्यार्थियों ने फर्स्ट क्लास मार्क्स हासिल किया। इलेक्ट्रिकल ब्रांच की पलक कुमारी ने 78.88 प्रतिशत अंक लाकर ब्रान्च टॉपर का खिताब हासिल किया। राजेंद्र कुमार ने 76.25 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय तथा बिकाश रजक ने 71.38 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं सिविल विभाग में कुल 32 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। 03 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन मार्क्स हासिल किया है। वहीं 20 विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीज़न अंक हासिल की। जबकि सिविल ब्रांच में रोहित ओरांव ने 83.13 प्रतिशत अंक लाकर ब्रांच टॉपर के साथ साथ कॉलेज टॉपर का भी खिताब हासिल किया है। कल्पना ओरांव ने 75.13 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान तथा खुशबू भगत ने 75 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मैकेनिकल विभाग में कुल 56 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। जिसमें दो विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन मार्क्स हासिल किया और 39 विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीज़न अंक हासिल किया। मैकेनिकल ब्रांच में अजय मंड़ल ने 75.38 प्रतिशत अंक लाकर ब्रांच टॉपर का खिताब हासिल किया। आदित्य कुमार राणा ने 75.13 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान तथा अम्मार खालिद ने 72.88 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

Comments are closed.