Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ट्रेन की चपेट में आने से बोड़ो के रहने वाले पाचू साव की मौत

बलखंजो के पास हुई घटना

858

गिरिडीह। पचंबा थाना क्षेत्र के बलखंजो के पास पोल संख्या 102/103 के समीप न्यू गिरिडीह-वाया-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रैन के चपेट में आने से मंगलवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बोड़ो निवासी 45 वर्षीय पांचू साव के रुप में ी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान पचंबा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

ITI

Comments are closed.