Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झारखंड स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह पर जिला प्रशासन ने किया “साइक्लोथॉन” का आयोजन

झंडा मैदान से खंडोली तक निकाली गई साइकिल रैली, डीसी व एसपी सहित कई अधिकारी भी हुए शामिल

0 9

गिरिडीह। झारखंड की गौरवशाली 25 वर्षों की विकास यात्रा आज एक नई ऊँचाई पर पहुँच चुकी है। संघर्ष, संस्कृति, परंपरा और प्रगति की इस अद्भुत गाथा ने राज्य को नई पहचान और नया आयाम प्रदान किया है। ऐसे में झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर जिला प्रशासन की ओर से लगातार विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार की सुबह 7 बजे जिला प्रशासन की ओर से एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली झंडा मैदान से आरंभ होकर खंडोली तक निकाली गई। जिसमें उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, डीडीसी स्मृता कुमारी, एसडीओ श्रीकांत यशवंत विस्पुते सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मियों के अलावे स्कूल छात्र व आम नागरिक भी शामिल होते हुए “स्वस्थ झारखंड, सशक्त झारखंड” का संदेश दिया। साइकिल चलाकर सभी खंडोली पहुंचे जहां खंडोली के केयर टेकर प्रमोद अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ देकर सभी अधिकारियों का स्वागत किया। साइकिल यात्रा वापस झंडा मैदान पहुंचकर समाप्त हुई।

sawad sansar

साइकिल यात्रा का उदृदेश्य “स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण और सशक्त झारखंड”: उपायुक्त

मौके पर उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम को हम झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25वीं वर्षगांठ के रूप में सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसके अलावा स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने के आलोक में गिरिडीह जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से हम झारखंडी संस्कृति, झारखंडी विरासत, समृद्ध झारखंड एवं सशक्त झारखंड के अलावा झारखंड के गौरवशाली इतिहासों को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

कहा कि साइकिल चलाने से न केवल प्रदूषण घटता है, बल्कि यह स्वस्थ जीवनशैली को भी प्रोत्साहित करता है। उन्होंने आम जनों से पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण और साइकिल का उपयोग करने का आग्रह किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.