Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झारखंड में रहने वाले पाकिस्तानियों व बांग्लादेशीयों को वापस भेजने की मांग को लेकर भाजपा ने निकाला आक्रोश मार्च

पहलगाम की घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश, झारखंड में रहने वाले पाकिस्तानी को सरकार करें चिन्हित

15

गिरिडीह। गिरिडीह सहित पूरे झारखंड में वैध और अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजने की मांग को लेकर भाजपा ने सोमवार को आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान भाजपाई पाकिस्तानियों भारत छोड़ो के नारे के साथ पपरवाटांड़ स्थित दुर्गा मंडप से पदयात्रा करते हुए समाहरणालय पहुंचे और राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सोपा। प्रदर्शन में जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी व बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो के अलावे जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व गांडेय विधायक जयप्रकाश वर्मा, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, भाजपा नेता दिलीप वर्मा, विनय सिंह, सुनील पासवान, कामेश्वर पासवान भारी संख्या में भाजपा सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता शामिल रहे।

मौके पर भाजपा की जमुआ विधायक मंजू देवी ने कहा कि पहलगाम में 26 बेगुनाह को धर्म पूछकर हत्या करने वाले आतंकी, जो पाकिस्तान से आए थे उनके इस कायरर्ता पूर्ण कार्य को लेकर भारत सरकार ने यहां रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया है। ऐसे में पूरे देश से पाकिस्तानियों की पहचान कर उन्हें वापस पाकिस्तान भेजने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन झारखंड सरकार ने अब तक किसी भी पाकिस्तानी नागरिकों और बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की पहल शुरू तक नहीं की है।

वहीं बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने कहा की भारत में यह ऐसी पहली घटना है जिसमें आतंकवादियों द्वारा नाम और धर्म पूछ कर 26 निर्दाेष भारतीयों की हत्या की गई है। इस तरह की घटना बड़ी ही चिंता का विषय है इस दौरान उन्होंने आम लोगों से यह अपील की है कि आपके आसपास के क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों और बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करें और नजदीकी थानों में इसकी सूचना दें जिससे उन्हें वापस भेजने का काम किया जा सके। साथ ही उन्होंने झारखंड सरकार और झारखंड के राज्यपाल से मांग की है की गिरिडीह के साथ-साथ पूरे झारखंड में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों और बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर उनको वापस उनके देश भेजने का काम करें।

मौके पर संदीप दंगाइच, सुभाष सिन्हा, हरविंदर सिंह बग्गा, श्याम प्रसाद वर्मा, महेंद्र वर्मा, रंजन सिन्हा, मनोज शंघाई, मनोज सिंह, मिथुन चन्द्रवंशी, सुरेश मंडल, संत कुमार लल्लू, भाजपा महिला जिला अध्यक्ष उषा देवी, संगीता सेठ, शालिनी बैसखिहार, गुड़िया देवी, किरण पांडे, नीतू सोला सहित काफी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।

Comments are closed.