Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झामुमो जिला कार्यालय में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई श्रद्धांजलि

0 5

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यालय में गुरुवार को दिवंगत मंत्री सह झामुमो नेता स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के सम्मान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, गिरिडीह नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार, शाहनवाज अंसारी, कृष्ण मुरारी शर्मा, अजीत सिंह पप्पू, राकेश सिंह रॉकी, अभय सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

sawad sansar

इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन सिर्फ झामुमो या गिरिडीह के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जैसे परिपक्व, सुलझे हुए और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता की कमी को पूरा करना आसान नहीं है।

उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने करीब चार दशक के संघर्ष और जनसेवा के बाद यह मुकाम हासिल किया था। जनता की समस्याओं का समाधान करना और लोगों की सेवा करना उनके जीवन का प्रमुख उद्देश्य रहा। उनके विचार, संघर्ष और जनसेवा की भावना को झामुमो आगे भी जीवित रखने का प्रयास करेगा।

संजय सिंह ने कहा कि दिवंगत मंत्री के अधूरे कार्यों और उनके विचारों को आगे बढ़ाना पार्टी की जिम्मेदारी है। गिरिडीह झामुमो उनके विचारों और जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.