Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जैन विद्यालय जूनियर में मनाया गया साइंस शोध दिवस, छात्रों में दिखाया उत्साह

बच्चों को विज्ञान और शोध के बाबत दी गई अहम जानकारियां

0 545

गिरिडीह। शहर के गांधी चौक में संचालित जैन विद्यालय जूनियर में शुक्रवार को विज्ञान शोध दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जहां एक बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की कविता राजगढ्यिा, पूनम सहाय के अलावे सुषमा जैन, स्कूल कमेटी की सदस्य विजय सेट्ठी, लोकेश जैन, अंकित जैन समेत कई अभिभावक भी शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्कूल की प्रिंसिपल मल्लिका तिवारी ने जूनियर छात्रों को विज्ञान से जुड़ी कई रोचक जानकारी दी। साथ ही डॉक्टर के स्वरूप में मौजूद बच्चों को किसी भी बिमारी का इलाज क्या और कैसे होता है, इस पर शोध कर दिखाया गया।

sawad sansar

मौके पर प्रिंसिपल मल्लिका तिवारी ने कहा कि जैन विद्यालय जूनियर स्कूल प्रबंधन के द्वारा बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में जानकारियां देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। कहा कि विज्ञान शोध दिवस के मौके पर यह बिल्कुल अलग तरह के कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई थी। जिसका मुख्य उद्देश्य बिज्ञान क्या है और कैसे शोध होते है से जूनियर छात्रों को अवगत कराना था।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.