Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जेवर व्यवसायियों ने की बैठक, गिरिडीह सर्राफा संघ का किया गठन

राहुल बर्मन अध्यक्ष व राजन बर्णवाल बने सचिव

77

गिरिडीह। शहर के सर्राफा व्यवसायियों की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को बरगंडा स्थित वंडर वर्ल्ड हॉल में संपन्न हुई। बैठक में शहर के अधिकांश जेवर व्यवसायी शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से गिरिडीह सर्राफा संघ का गठन किया गया। इसमें विपिन स्वर्णकार, गोपाल स्वर्णकार, राजकुमार बर्णवाल, प्यारेलाल व दिलीप ठाकुर को संघ का संरक्षक नियुक्त बनाया गया। बैठक के दौरान सर्वसहमति से राहुल बर्मन को अध्यक्ष व राजन बर्णवाल को सचिव चुना गया।

जबकि आसिफ खान को उपाध्यक्ष, राजीव कुमार तरवे को उपसचिव, सचिन बर्मन को कोषाध्यक्ष, चंदन गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष, सुबोध स्वर्णकार को संगठन मंत्री व रंजीत स्वर्णकार का चयन मीडिया प्रभारी के रूप में किया गया। बैठक के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने गिरिडीह सर्राफा संघ को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Comments are closed.