Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जेएलकेएम ने गिरिडीह विधानसभा से नविन चौरसिया को चुनावी मैदान में उतारा

बुधवार की अहले सुबह पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष ने 9 प्रत्याशियों की सूची की जारी

768

गिरिडीह। जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम ने बुधवार की अहले सुबह प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी की है। जिसमें गिरिडीह से नवीन आनंद चौरसिया सहित 9 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। जेएलकेएम के केन्द्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने अब तक 58 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुके है। सूची के अनुसार गिरिडीह से जहां उन्होंने कांग्रेस छोड़कर जेबीकेएसएस में शामिल हुए नविन आनंद चौरसिया को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं बगोदर से डॉ सलीम अंसारी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि धनबाद के बाघमारा से दीपक रवानी, चतरा से अशोक कुमार, खुंटी के टोरपा विधानसभा से विल्सन भेंगरा, सिमडेगा के कोलिबारा विधानसभा से पुनित कुमार, जमशेदपुर वेस्ट से पप्पु कुमार, गुमला से निशा कुमारी भगत, लोहरदगा से किशोर उरांव को टिकट दिया है।

ITI

Comments are closed.