Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश

0 11

गिरिडीह। जिले में आमलोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। इसी उद्देश्य से उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे करीब 50 फरियादियों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक हित से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों को उनके समक्ष रखा।

जनता दरबार में उपायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनीं। उन्होंने संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए लोगों को आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार एवं प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाएगा।

sawad sansar

इस दौरान उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की जांच कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निपटारे में संवेदनशीलता के साथ निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन भी जरूरी है, ताकि पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिल सके।

उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर देना है। शिकायतों के समाधान के लिए प्रभावी अनुश्रवण आवश्यक है। उन्होंने आमजनों से निर्धारित माध्यमों से अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की।

मौके पर सहायक समाहर्ता यश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.