Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बेंगाबाद प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में लाभूकों के बीच बांटे गए अबुआ व प्रधानमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र, कराया गया गृह प्रवेश

0 19

गिरिडीह। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर बुधवार को बेंगाबाद प्रखंड के पंचायत सचिवालय छोटकी खरगडीहा में अबुआ आवास व प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान कई लाभुकों को आवास का चाबी सौप कर गृह प्रवेश कराया गया। कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया सुनीता देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि समसुद्दीन अंसारी, वर्तमान मुखिया महेंद्र प्रसाद वर्मा, पंचायत सचिव राज किशोर साव, रोजगार सेवक पुरण पंडित, पंचायत सहायक कुमारी अनुराधा वर्मा, पप्पू कुमार दास, संतोष साव, वार्ड सदस्य सुभाष राणा, अशोक दास के साथ-साथ बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित थे। राजेश पाठक, मनोज पाठक, संतोष पांडेय, प्रमोद चौधरी, आशा पाठक, पुष्पा मिश्रा, सुनीता देवी, बेबी वर्मा, किरण देवी, शबनम आरा, रामेश्वर पंडित, गिरीश पंडित, बुटान पंडित, निरा देवी, बीना देवी, हेमंती देवी, सुषमा देवी, सावित्री देवी, रीना देवी, रीता देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

sawad sansar

इधर बेंगाबाद प्रखंड के झलकडीहा पंचायत सचिवालय, फिटकोरिया पंचायत सचिवालय सहित अन्य पंचायतों में भी अबुआ आवास व प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिए गए। मौके पर आवास योजना के प्रखंड समन्वयक मो0 जावेद अख्तर, बीस सूत्री प्रमुख नीलकंठ मंडल, झालकडीहा पंचायत के मुखिया सहोदर मंडल, फिटकोरिया पंचायत के मुखिया तरन्नुम प्रवीण, पंसस मिनसार, पंसस मुनसु हांसदा सहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे। इस दौरान स्थानीय लोगों व पंचायत प्रतिनिधियों को आवास को तेजी से निर्माण करने व साफ-स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.