गोली कांड में घायल दोनो व्यक्ति की स्थिति सामान्य, जिला प्रशासन की लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 27 के आजाद नगर हरिजन टोला में दो प्रत्याशियों के बीच हुई झड़प के बीच हुए गोलीकांड को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस कप्तान डॉ विमल कुमार लगातार घटना पर नजर बनाए हुए हैं। वही घटना में गोली लगने से घायल हुए दोनों व्यक्ति की हालत स्थिर बनी हुई है। इस दौरान उपायुक्त श्री यादव ने बताया कि नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने के पश्चात वार्ड संख्या 18 के आजाद नगर में हुई गोलीबारी की घटना में दो लोग घायल हो गए। घटना में एक व्यक्ति के सिर में चोट लगी है, जिन्हें तत्काल पीएमसीएच धनबाद रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। वहीं दूसरे व्यक्ति के पैर में चोट लगी है प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है और वे भी खतरे से बाहर हैं। जिला प्रशासन द्वारा लगातार दोनों व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही डीसी और एसपी दल बल के साथ मौके पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। घटना के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है। जिला प्रशासन द्वारा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन मामले की जांच में जुट गई है तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
