गिरिडीह प्रेस क्लब ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह : झारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर बुधवार को सर्किट हाउस में गिरिडीह प्रेस क्लब की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमे काफ़ी संख्या में पत्रकार बंधु शामिल हुए और दिवगंत मंत्री सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की । सभा की अध्यक्षता गिरिडीह प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश सिन्हा ने की, जबकि संचालन महासचिव अरविंद कुमार ने किया। सबसे पहले दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर पत्रकारों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी और फिर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया।
मौके पर अध्यक्ष राकेश सिन्हा ने कहा कि मंत्री जी गिरिडीह के पत्रकारों के हित में कार्य करते थे। रांची, धनबाद की तरह गिरिडीह में भी प्रेस क्लब बनाने पर रुचि ले रहे थे और उसे अमलीजामा पहनाने के लिए प्रयासरत भी थे। महासचिव अरविंद कुमार ने कहा कि मंत्री जी के प्रयास से गिरिडीह का विकास हो रहा था। पत्रकारों के प्रति भी वह हमेशा संवेदनशील रहते थे।


शोक सभा में कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, नरेश सुमन, रमेश प्रभाकर, प्रमोद चौधरी, सुरेन्द्र सिन्हा, सूरज सिन्हा, अमरनाथ सिन्हा, सुनील मंथन शर्मा, अभिषेक सहाय, जगजीत सिंह बग्गा, रिंकेश कुमार, श्रीकांत उज्जैन, ज्ञान ज्योति, शाहिद रज़ा, शाहिद इमाम, विनोद कुमार शर्मा, लालू मिलन, पीयूष मिश्रा, इमरान आलम, निशांत गुप्ता, विष्णु स्वर्णकार, अजय कुमार सिंह, विकास सिंह, विवेक गुप्ता, नवाज शरीफ, आशीष विश्वकर्मा, अमित कुमार, गौरव गुप्ता, नमन नवनीत, श्याम कुमार, राहुल कुमार, निशांत कुमार सहित अन्य कई पत्रकार शामिल थे।

