गिरिडीह पहुंचे प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, मंडल बूथ स्तरीय कार्यकर्ता कार्यशाला में हुए शामिल
जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

गिरिडीह। भाजपा गिरिडीह महानगर जिला द्वारा रविवार को गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस क्रम में बदडीहा स्थित मंगलम मैरिज हॉल में पीरटांड़, हरलाडीह एवं गिरिडीह मध्य मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जबकि भाजपा जिला कार्यालय में पचंबा, गिरिडीह नगर एवं गिरिडीह पूर्वी मंडल के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला संपन्न हुई।
कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह उपस्थित थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। संगठन की मजबूती बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने में है। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा गिरिडीह महानगर के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि संगठन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाते हुए संगठन को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
कार्यशाला में भाजपा नेता विनय कुमार सिंह, दिनेश यादव, सुरेश साव, शालिनी वैशिक्यार, प्रकाश सेठ, चुन्नू कांत, संदीप दंगाईच, सिकंदर हेम्ब्रम, मुकेश जालान, नवीन सिन्हा, श्याम प्रसाद, देवराज, संजीव कुमार, दीपक यादव, सुरेश मंडल, सिंकू सिन्हा, कुंदन सिंह, राजेश गुप्ता, अजय सिंह, खिरोधर दास, सोमनाथ पांडेय, बबलू दास, सुभम पाण्डेय, गोपी तुरी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

