Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह पहुंचा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की कलश वंदन यात्रा, भाजपाईयों ने किया स्वागत

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास के 650वीं जयंती वर्ष पर रांची से निकाली गई है यात्रा

0 44

गिरिडीह। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रांची से चलकर गिरिडीह पहुंची उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी की पावन माटी युक्त कलश वंदन यात्रा का भाजपाईयो ंने पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया। शहर के बड़ा चौक पर भाजपा गिरिडीह महानगर कमेटी के अध्यक्ष रंजीत कुमार राय के नेतृत्व में भाजपाईयों ने पावन कलश वंदन यात्रा का पूरे उत्साह, श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ स्वागत किया।

इस दौरान मौके पर उपस्थित शालिनी बैसाखीयार, चुन्नूकांत, प्रो0 विनीता कुमारी, संदीप डंगेयच, मुकेश जालान, संजीव कुमार, सिकंदर हेंब्रम, अरुण हजरा, देवराज, डॉ.शैलेंद्र चौधरी, वार्ड पार्षद दीपक यादव, सुरेश मंडल, राजेश जायसवाल, मिथुन चंद्रवंशी, नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू, मध्य मंडल अध्यक्ष खिरोधर दास, राकेश मोदी, संजीत सिंह पप्पू, वार्ड पार्षद समरदीप, टिंकू सिन्हा, नीलू सिन्हा, सोनू चौरसिया, श्रेयांश सौरभ, संतोष गुप्ता, अशोक केशरी, सुरेश गुप्ता, रामबाबू साव, मक्खन चंद्रवंशी, उज्वल साव, सन्नी चौरसिया, गंगाधर दास, लखन कुमार सहित अन्य भाजपाईयों ने संत गुरु रविदास महाराज के बताए समरसता, समानता, मानवता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

sawad sansar

मौके पर जिलाध्यक्ष रंजित राय ने बताया कि यह पावन कलश यात्रा गिरिडीह महानगर के विभिन्न प्रखंडों एवं क्षेत्रों में भ्रमण करेगी, जहाँ श्रद्धालुओं को संत गुरु रविदास महाराज के आदर्शों एवं उनके सामाजिक समरसता के संदेश से प्रेरित किया जाएगा। यह यात्रा समाज में एकता, भाईचारे और समरसता की भावना को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेगी। कहा कि संत गुरु रविदास महाराज का जीवन हमें जाति, भेदभाव और ऊँच-नीच से ऊपर उठकर मानव सेवा, प्रेम, समानता और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनकी 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर निकाली जा रही यह कलश वंदन यात्रा समाज को उनके महान विचारों से जोड़ने का एक प्रेरणादायी अभियान है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.