Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह कॉलेज में झारखंड छात्र मोर्चा ने दिया धरना, छह सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

पूर्व प्राचार्य अनूज सिन्हा व प्रो विनिता के कार्यकाल व गतिविधियों की की जांच की मांग

0 4

गिरिडीह। गिरिडीह कॉलेज में छात्र हितों और कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर झारखंड छात्र मोर्चा ने भी गुरूवार धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिला अध्यक्ष अभय कुमार के नेतृत्व में मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में धरना देने के साथ ही छः सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान छात्र मोर्चा का कहना है कि कॉलेज को राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनाने के बजाय एक व्यवस्थित शैक्षणिक संस्थान के रूप में संचालित किया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई और उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

झारखंड छात्र मोर्चा ने कॉलेज प्रशासन को छह सूत्री मांगों को रखते हुए कहा कि कॉलेज परिसर को राजनीतिक गतिविधियों का अड्डा बनने से रोका जाए और कॉलेज को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संचालित किया जाए। कॉलेज में चल रहे शैक्षणिक सत्र को समय पर पूरा कराया जाए। प्रोफेसर विनिता कुमारी की कॉलेज में शैक्षणिक जिम्मेदारियों एवं राजनीतिक गतिविधियों में उनकी भूमिका की जांच कर स्थिति स्पष्ट की जाए। प्रोफेसर सतीश यादव के पूर्व में जेल जाने के मामले की जांच की मांग करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। साथ ही कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार के कार्यकाल में उनके द्वारा लिए गए प्रशासनिक एवं वित्तीय निर्णयों की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने तथा कॉलेज परिसर में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की है।

sawad sansar

धरना में मोर्चा के जिला सचिव विशाल झा, जिला उपाध्यक्ष रौनक मिश्रा, रोहित कुमार, सुमेर वर्मा, बड्डी यादव, आर्यन वर्मा, सूरज मंडल, राज पांडे, बिट्टू यादव, आदित्य यादव, राकेश यादव, रितेश पाठक, करीना कुमारी, रोहित मरांडी, दुर्गा सोरेन, बिरन बास्की, गोविंद किस्कू, सावन मुर्मू, दीपक सोरेन, अस्टीफन मरांडी, सुनुलाल टुडू, सुनील मरांडी, पंकज मुर्मू, विमल मरांडी, संजीव मुर्मू, विनय हांसदा शामिल थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.