गांडेय में सोमवार की शाम को हुए गोलीकांड का गिरिडीह पुहिलस ने महज चार घंटे में किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी, कहा शराब पीने के दौरान दोस्त जागेश्वर मरिक ने चलाई थी गोली

गिरिडीह। जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के झरघट्टा गांव में बीती शाम को हुई गोलीकांड का गिरिडीह पुलिस ने महज चार घंटे के अंदर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के पास से देशी पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने प्रेसवार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की शाम को करीब 5ः30 बजे मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जामबाद के रहने वाले टिंकू मरिक उर्फ चौहान (पिता-भुनेश्वर मरिक) काम से लौटने के क्रम में गांडेय थाना क्षेत्र के झरघट्टा गांव पहुंचा था। जहां वह अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान जामबाद के रहने वाले जागेश्वर मरिक उर्फ छोटका ने पीस्टल निकालकर सभी को दिखाने लगा। शराब के नशे में होने के कारण वह पीस्टल के टीगर को दबा दिया, जिससे गोली चल गई और टिंकू मरिक के पेट में जा लगी। गोली चलने की घटना से जहां एक ओर मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही गांडेय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गांडेय थाना में कांड संख्या 12/26 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई में जूट गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में एक टीम का गठन कराते हुए मामले पर त्वरीत करने का निर्देश दिया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार घंटे के अंदर मामले के आरोपी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जामबाद के रहने वाले जागेश्वर मरिक उर्फ छोटका (पिता स्व. नारायण मरिक) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्तौल, एक मैगजीन, 7.65 एमएम की एक जिंदा गोली और एक खोखा बरामद किया है।


उन्होंने बताया कि बरामद हथियार के संबंध में गांडेय थाना में कांड संख्या 13/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में एक ओर मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में एसडीपीओ सदर जितवाहन उरांव, पुलिस अवर निरीक्षकों व विभिन्न थानों के थाना प्रभारियों सहित पुलिस टीम के कई जवान शामिल थे।
