Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

केआईओसीएल लिमिटेड के निदेशक मंडल में गैर सरकारी निदेशक बनाए गए राकेश मोदी, लोगों ने दी बधाई

0 37

गिरिडीह। भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय ने गिरिडीह के सामाजिक कार्यकर्ता सह पूर्व नप उपाध्यक्ष राकेश मोदी केआईओसीएल लिमिटेड के निदेशक मंडल में गैर सरकारी निदेशक नियुक्त किया है। भारत सरकार इस्पात मंत्रालय के अवर सचिव शुभेन्दु होता ने श्री मोदी को केआईओसीएल लिमिटेड के निदेशक मंडल में गैर सरकारी निदेशक बनाए जाने को लेकर पत्र जारी किया है।

इधर श्री मोदी के केआईओसीएल लिमिटेड के निदेशक मंडल में गैर सरकारी निदेशक बनाए जाने उनके शुभचिंतको द्वारा बधाई देने का तांता लगा हुआ है। कई लोगों ने उनसे मिलकर बधाई दी।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.