कुएं से बरामद हुआ लापता 15 वर्षीय किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस
घटना से मर्माहत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल, संतावना देने पहुंचे पूर्व विधायक विनोद सिंह


गिरिडीह। रविवार की शाम से लापता सरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले संजय रविदास का 15 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार किशोर का शव सोमवार को ठाकुर बाड़ी टोला स्थित लक्ष्मी अपार्टमेंट के पीछे स्थित एक कुएं से बरामद होने से सनसनी फेल गई। घटना को लेकर जहां एक ओर परिजनों में मातम छा गया है। वहीं सरिया थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह भी मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही उन्हें हर संभव मदद का आश्वाशन भी दिया।
बताया जाता है कि सरिया थाना क्षेत्र निवासी संजय रविदास का 15 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार रविवार की शाम चार बजे से लापता था। परिजनों ने देर रात तक उसकी खोजबीन भी की थी, किंतु उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया था। इसी बीच सोमवार को स्थानीय एक युवक द्वारा सरिया थाना क्षेत्र के ठाकुर बाड़ी टोला स्थित लक्ष्मी अपार्टमेंट के पीछे एक कुएं में शव देखा गया। कुएं में शव होने की जानकारी मिलने के बाद परिजन सहित स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच सूचना मिलते ही सरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Comments are closed.