एसआईआर प्रक्रिया शुरू होते ही गिरिडीह में महिला बीएलओ के साथ हुई मारपीट
नगर थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की लगाई गुहार, अन्य महिला बीएलओ भी इस घटना से भयभीत

गिरिडीह। एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही गिरिडीह में भी बीएलओ के साथ मारपीट की घटना सामने आने लगी है। शुक्रवार को महिला बीएलओ रूबी प्रवीण के साथ कई महिला बीएलओ नगर थाना पहुंची और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। नगर थाना में बीएलओ रूबी प्रवीण ने आवदेन देकर आरोप लगाया है कि गुरुवार को वो शहरी क्षेत्र के हुट्टी बाजार के कुंजड़ा मुहल्ला में एसआईआर की प्रक्रिया के लिए गई थी। इस दौरान कुंजड़ा मुहल्ले के मस्जिद गली के रहने वाले मोहम्मद फैयाज और उसके बेटे ने उनके साथ धक्का मुक्की करने लगे। जब वृद्ध रूबी प्रवीण ने बाप बेटे को समझाना चाहा, तो बाप फ़ैय़ाज और उसके बेटे ने मोबाइल छीन लिया मारपीट करने लगे। किसी तरह रूबी प्रवीण वहां से बचकर भागी और अपने सहकर्मी बीएलओ को सूचना दी।
मामले को लेकर उन्होंने घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को नगर थाना में आवेदन देकर मो0 फैयाज और उसके बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान पीड़ित महिला बीएलओ के साथ नगर थाना पहुंची अन्य महिला बीएलओ ने कहा कि इस घटना वे सभी भयभीत है। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जिला प्रशासन के द्वारा उन्हें सुरक्षा मिलनी चाहिए।

