Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

उधार के 10 हजार रूपये मांगने पर किया हमला, आईसीयु में भर्ती

403

गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के महादेव तालाब रोड में दिए गए कर्ज की राशि वापस मांगने गई महिला के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। घायल रानी देवी का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। परिजनों के मुताबिक रानी देवी ने वर्षों पहले मोहल्ले में ही गोदाम चलाने वाले हुडरी नामक व्यक्ति को 10 हजार रुपये उधार दी थी। कई बार मांगने के बावजूद पैसे नहीं लौटाया। वहीं शनिवार को जब रानी देवी एक बार फिर बकाया रुपये मांगने गईं, तो दोनों के बीच विवाद हो गया और मारपीट की रानी देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने रानी देवी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने आईसीयू में भर्ती कर दिया।

ITI

Comments are closed.