Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ईद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गिरिडीह पुलिस सक्रिय

नगर थाना प्रभारी ने पुलिस जवानों के साथ किया शहर भ्रमण

838

गिरिडीह। बुधवार की शाम को चांद का दीदार होते ही जहां एक ओर बाजार में खरीददारों की भीड़ उमड़ गई है। वहीं पुलिस प्रसाशन भी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सक्रिय है। बुधवार की शाम को नगर थाना प्रभारी सैलेश प्रसाद ने पुलिस जवानों के साथ शहर के मुख्य सड़कों का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान नगर थाना प्रभारी अन्य पुलिस पदाधिकारियों व जवानों के साथ बड़ा चौक, मुस्लिम बाजार, मौलाना आजाद, चौक, कालीबाड़ी, स्टेशन रोड सहित अन्य मार्गो में फ्लैग मार्च निकालकर भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से शांति व आपसी भाईचारे के साथ ईद का त्योहार मनाने की अपील की।

ITI

Comments are closed.