Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

आजसू छात्र संघ की जिला कमिटी का हुआ गठन, अक्षय यादव बने जिलाध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने दी शुभकामनांए, 7 एवं 8 अगस्त को आयोजित होने वाले महाधिवेशन का सफल बनाने का लिया संकल्प

0 135

गिरिडीह। आजसू छात्र संघ की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को गिरिडीह परिसदन भवन में हुई। बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा की उपस्थिति में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला समिति का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से अक्षय यादव को आजसू छात्र संघ गिरिडीह जिला का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही जिला समिति के अन्य पदाधिकारियों के चयन करते हुए अमित यादव को जिला प्रभारी तथा सह जिला प्रभारी नौशाद आलम को बनाया गया। जबकि नमन यादव को जिला महासचिव, चंदन मंडल, प्रिंस चोरसिया, सतीश यादव, जीवन दास को जिला उपाध्यक्ष, कुंदन चंद्रवंशी, करण यादव को जिला सचिव, सागर तिवारी जिला सह सचिव का दायित्व सौंपा गया।

sawad sansar

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, केंद्रीय विशिष्ट उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा प्रियंका शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अक्षय यादव सहित अन्य पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में गिरिडीह जिला संगठन ओर अधिक मजबूत होगा तथा छात्र-युवा हितों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जायेगा।

बैठक के दौरान 7 एवं 8 अगस्त को आयोजित होने वाले महाधिवेशन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक मजबूत बनाने तथा आगामी महाधिवेशन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में आजसू छात्र संघ के विनोबा भावे प्रभारी शिवम् मिश्रा, दिवाकर चंद्रवंशी, संदीप कुमार दास, सुभाष दास, विकाश राणा, गोविंद कुमार वर्मा, तपेश वर्मा, विवेक कमल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.