Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अजब – गज़ब, मामी ने भांजी के साथ रचाई शादी, 3 साल से चल रहा था अफेयर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, खूब हो रही इस अनूठी प्रेम कहानी की चर्चा

999

पटना : बिहार के गोपालगंज से एक अनूठी खबर आ रही है. गोपालगंज में दो महिलाओं की शादी का मामला सामने आया है. दोनों रिश्ते में मामी भांजी हैं. इनके बीच पिछले तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. जब मामी को लगा कि भांजी की कहीं और शादी हो जाएगी. तब दोनों ने मिलकर ये फैसला लिया. इस शादी का वीडियो वायरल हो रहा है.

आज तक की खबर के अनुसार गोपालगंज के कुचायकोट में भांजी के प्यार में पागल मामी ने अपने पति को छोड़ दिया. फिर भांजी से भागकर शादी कर ली. दोनों ने शादी करने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम  से घरवालों को दी है. बताया जाता है कि तीन साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. यह मामला कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव का है.  बेलवा की रहने वाली मामी-भांजी ने सभी सभी नाते-रिश्तों को दरकिनार कर सासामुसा में स्थित दुर्गा भवानी मंदिर में जाकर शादी रचा ली. मंदिर में शादी के दौरान सभी रस्मों को अदा किया. इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनायी. गले में मंगलसूत्र डाला और फिर सिंदूर लगाकर सात फेरे लेकर  सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा भी किया. शादी के बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने के कसमें खायी.

sawad sansar

किसी और की ना हो जाए भांजी, इसलिए मामी ने घर छोड़कर रचायी शादी

भांजी शोभा के प्यार में पागल मामी सुमन ने बताया कि शोभा बहुत ही सुंदर है. मुझे डर था कि इनकी शादी कहीं और हो जाएगी तो ये मुझे छोड़ कर चली जाएंगी. बस इसी डर से हम दोनों ने सबकुछ छोड़कर मंदिर में शादी रचा ली है. वहीं शोभा ने बताया कि सासामुसा मंदिर में हमने शादी कर ली है. शादी के बाद हमने एक साथ जीने मरने की कसमे खायी है.

चर्चा का विषय बनी दोनों की शादी

गोपालगंज की ये अनूठी घटना चर्चा का विषय बन गयी है. चारों तरफ इस अनोखी शादी की चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दोनों ने घरवालों को शादी की जानकारी दी. वीडियो में दोनों ने अपनी मर्जी से शादी करने व जन्मों जन्मों तक साथ रहने की बात कही है.

ITI

Comments are closed.