Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अंतर्राष्ट्रीय हास्य योग गुरु जितेन कोही के जन्म दिवस पर रेड क्रॉस में हुई हास्य योग केंद्र की शुरूआत

अरविन्द कुमार बने केंद्र प्रमुख, हास्य योग में जमके लगे ठहाके, लोगों ने सीखे तनावमुक्त रहने के गुर

0 34

गिरिडीह। अंतर्राष्ट्रीय हास्य योग गुरु जितेन कोही के जन्म दिवस के मौके पर मंगलवार को रेडक्रॉस भवन में हास्य योग केंद्र की शाखा की घोषणा के साथ ही हास्य योग का संचालन भी किया गया। रांची से आए झारखंड हास्य योग के प्रमुख संचालक सह प्रशिक्षक अजीत कुमार की उपस्थिति में हास्य योग केंद्र द्वारा गिरिडीह की पहली शाखा की घोषणा की गई, जिसकी संबद्धता यथाशीघ्र हास्य योग केंद्र (भारत) नई दिल्ली से ले ली जाएगी। मौके पर सर्वसम्मति से ऊर्जावान एवं कर्मठ हास्य योगी अरविन्द कुमार को इस केंद्र का प्रमुख संचालक बनाया गया, जिसका सभी लोगों ने स्वागत किया।

मंगलवार को हुए कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र व अर्चना बरनवाल द्वारा मधुर भजन ओ मालिक तेरे बन्दे हम से प्रारम्भ की गई। उसके बाद झारखंड हास्य योग गुरु ने विभिन्न हास्य योग क्रियाएं यथा नमस्ते हास्य, तांत्रिक हास्य, तीरकमान हास्य, लस्सी हास्य, शिशुपाल हास्य, ट्रैक्टर हास्य, शिकायत हास्य, प्रशंसा हास्य, मालिश हास्य, बेली हास्य, अश्व संचालन आदि हास्य योग क्रियाएं विधि पूर्वक कराई गई। हास्य योग क्रियाओं की गिरिडीह के योग प्रेमियों ने भरपूर मस्ती उठाया। विदित है कि अजीत कुमार को देश-विदेश में सक्रिय हास्य योग प्रचार-प्रसार के लिए वर्ष 2025 का सर्वश्रेष्ठ हास्य योगी अवार्ड नई दिल्ली में मिला।

sawad sansar

इस दौरान अजीत कुमार ने हास्य योग केंद्र (भारत) के तत्वाधान में निःशुल्क चलाए जा रहे हास्य योग क्रियाएं को जन जन में संचार करने के लिए विशेष प्रयास करने पर बल दिया, ताकि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सक्रिय होकर तनाव मुक्त जीवन जी सके। अन्तर्राष्ट्रीय हास्य योग गुरु जितेन कोही जी का संदेश हँसता भारत, स्वस्थ भारत सामाजिक उत्थान ही नहीं, बल्कि दवाइयों पर निर्भरता भी कम करना है। उन्होंने लोगों से प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को सुबह 6.15 बजे ऑनलाइन निःशुल्क हास्य योग से जुड़ने की अपील की। श्री कुमार ने सभी लोगों को रोजाना एक घंटा हास्य योग करने की सलाह दी, ताकि हँसते हुए योगासन से 23 घंटे तनावमुक्त व निरोग रह सके।

वहीं गिरिडीह हास्य योग प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि ’योग और हास्य का अद्भुत संगम है हास्य योग, जिससे तन मन को स्वस्थ्य बनाकर तनावमुक्त जीवन जीने की कला सिखाई जाती है। जिस प्रकार ईश्वर ने हवा, पानी मुफ्त दिया है, उसी प्रकार यौगिक हँसी भी निःशुल्क है। कार्यक्रम में योग गुरु अरिंदम घोषाल, प्रभात खेतान, बीरेन्द्र बरनवाल, किरण बर्णवाल, प्रमोद अग्रवाल, संजय कुमार, दीपक चिरानिया, प्रदीप बर्णवाल, सोनम सेठ, पिंकी खेतान, ज्योति तरवे, पिंकी साहा, मीरा साहू, गुड्डी भारती, अंजू अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, श्रुति भदानी समेत हास्य योग से जुड़े कई लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.