Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नशे के विरुद्ध जनजागरूकता हेतु अभिव्यक्ति फाउंडेशन द्वारा रैली व हस्ताक्षर अभियान का आयोजन

38

गांडेय, गिरिडीह |

झारखंड सरकार द्वारा नशा मुक्ति को लेकर चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान के समर्थन में अभिव्यक्ति फाउंडेशन द्वारा ग्राम स्वशासन अभियान के तहत गांडेय प्रखंड में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के अंतर्गत आज कई गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें नशे के दुष्प्रभावों को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गांडेय मध्य विद्यालय के बच्चों व शिक्षकों के साथ जागरूकता रैली से हुई जिसमें लगभग 250 छात्रों ने भाग लिया। रैली में “नशा छोड़ो, जीवन संवारो”, “शराब नहीं, शिक्षा चाहिए”, जैसे नारों के साथ पूरे गांडेय बाजार क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही JSLPS महिला समूहों के साथ भी रैली एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।

फुलची, बरमसिया २ , पांडरी जैसे पंचायतों में पंचायती बैठकों के माध्यम से सामुदायिक संवाद किया गया, जिसमें ग्रामीणों को नशे से होने वाले सामाजिक, मानसिक और शारीरिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचल अधिकारी (CO), मुखिया, BPO, अन्य विभागीय प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर यह संकल्प लिया कि वे स्वयं और अपने परिवार को तंबाकू, शराब व मादक पदार्थों से दूर रखेंगे।

इस अभियान की सफलता में गांडेय BDO, प्रखंड प्रमुख गांडेय, मध्य विद्यालय गांडेय, JSLPS महिला समूह, पंचायत समन्वयक नीरज कुमार राय, श्री सुरेश कुमार मुर्मू, तथा CRP लक्षींदर, सुशील, दुलरमुनी, बाबूराम आदि का सराहनीय योगदान रहा।

परियोजना समन्वयक शिव पांडेय ने बताया कि नशा मुक्ति एक सामाजिक आंदोलन है और इसे जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए संस्था निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में गांडेय और बेंगाबाद प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में इसी तरह की जागरूकता गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।

Comments are closed.