Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

साइबर क्राइम से जुड़ी घटनाओं पर गृह मंत्रालय ने जारी की अलर्ट

493

साइबर क्राइम से जुड़ी एक बड़ी ठगी सामने आई है। जिसमें साइबर क्राइम के अपराधियों के द्वारा कंबोडिया में नौकरी के नाम पर झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पूरे देश में सितंबर माह में 77 लोगों को साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाते हुए कंबोडिया भेज दिया, जिसमें 20 लोग झारखंड के हैं।

इस पर भारतीय दूतावास के विशेष सुराग मिलने के बाद सितंबर माह में 67 लोगों को बचाया गया है। साइबर अपराधियों ने 1 साल में 770 लोगों को अपना शिकार बनाया है, जिन्हें कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास से वापस भेजा गया है।

sawad sansar

इन सभी घटनाओं को देखकर गृह मंत्रालय ने आम लोगों के नाम एक अलर्ट जारी किया है। जिसे झारखंड पुलिस के पास भी भेजा गया है, झारखंड पुलिस ने इसे राज्य के हर जिले की पुलिस को भेज कर इस तरह के एजेंट का पता लगाकर उन पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

ITI

Comments are closed.