Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से नाराज ग्रामीण सड़क पर उतरे, जुलूस निकालकर प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन। नगर पंचायत चुनाव का किया पूर्ण बहिष्कार

0 6

गिरिडीह (सरिया)। बड़की सरिया नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले श्री रामडीह गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने रविवार की सुबह सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। सड़क पर उतरे ग्रामीणों जुलूस निकालकर सरिया नगर पंचायत के आगामी चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करने की घोषणा कर डाला। ग्रामीण मूलभूत सुविधाएं नहीं होने तथा गांव से पांच किलोमीटर दूर सरिया बाजार स्थित नगर पंचायत मुख्यालय में बूथ होने से नाराज थे।
इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि आने-जाने के लिए कोई सुविधाजनक मार्ग न होने से रोजमर्रा की जिंदगी दूभर हो गई है।
गरीब ग्रामीणों के मिट्टी के मकान पर हजारों रुपये का होल्डिंग टैक्स थोपा जा रहा है। जबकि वे मजदूरी-खेती करके गुजारा करते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि “हम कमाने-खाने वाले गरीब लोग हैं, इतना भारी टैक्स कहां से दें? पूरे गांव में जुलूस निकालकर भ्रमण करने के बाद ग्रामीणों ने एक स्वर में फैसला सुनाया – “जब तक बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलेंगी, तब तक एक भी वोट नहीं!”

Leave A Reply

Your email address will not be published.