Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नवयुवक ब्राहमण संघ की हुई बैठक, जुटे समाज के कई लोग

7 अगस्त को ब्रहमण संघ के बैनर तले जयराम महतो की पार्टी को समर्थन देने का किया गया विरोध

805

गिरिडीह। शहर के बरमसिया मंदिर प्रांगण में नवयुवक ब्राहमण संघ की एक अहम बैठक हुई। बैठक में मुकेश पांडे, शैलेश पांडे, रितेश पांडे, संतोष कुमार पांडे, विकास पांडे, कमल पांडे, योगेश मिश्रा, पंकज कुमार पांडे, गौरभ कुमार अंशु, प्रियांशु शेखर, वीरेंद्र पांडे सहित समाज के कई लोग शामिल हुए और बीते सात अगस्त को झूपो देवी इंटर कॉलेज में श्रत्रिय ब्राहमण महासंघ के बैनर तले हुई राजनीतिक बैठक का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उक्त बैठक में कुछ ब्राह्मणों के द्वारा पूरे समाज का प्रतिनिधित्व दिखाकर जयराम महतो की पार्टी जेकेएलएम को झारखंड के आगामी विधानसभा चुनाव में सपोर्ट करने की घोषणा की गई थी, जिसका ब्राह्मण समाज पुरजोर विरोध करती है।

कहा गया कि संघ की ओर से ऐसा कोई भी निर्णय नही दिया गया है, बल्कि कुछ ब्राह्मण अपने निजी राजनीतिक लाभ के लिए पूरे झारखंड के ब्राहमण के नाम को बेचने को काम कर रहे है। कहा कि झारखंड में किसी भी ब्राहमण संगठन की ओर से किसी भी राजनीतिक पार्टी को समर्थन देने की बात नहीं हुई है, अगर भविष्य में किसी पार्टी से ब्राहमण संघठनो के साथ समझौता होता है तो उसे मीडिया के समक्ष सार्वजनिक किया जाएगा।

ITI

Comments are closed.