Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह में 17 से 19 नवंबर तक होगा सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन, युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

0 341

गिरिडीह। गिरिडीह में आगामी 17 से 19 नवंबर को सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान के तहत किया जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल की भावना और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना है। उक्त जानकारी रविवार को गिरिडीह पहुंचे  सांसद  चंद्र प्रकाश चौधरी  ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देश पर सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, तीरंदाजी, वॉलीबॉल समेत कई अन्य खेल शामिल रहेंगे।

उन्होंने कहा कि गिरिडीह में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, और इस महोत्सव के माध्यम से जिले के उभरते खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन कर सकेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का अवसर मिलेगा, जिससे जिले की प्रतिभाओं की गूंज दिल्ली तक सुनाई देगी।

sawad sansar

मौके पर, आजसू के जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव, जीपीएल चेयरमैन मो. इरशाद, गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ के सचिव संतोष तिवारी, संयुक्त सचिव आलोक रंजन, खेल प्रेमी शम्स आलम, अविनाश यादव, मेराज खान, रूपेश, अमन और आयुष सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.