गिरिडीह उपचुनाव की सरगर्मी के बीच आजसू से उत्कर्ष महतो के नाम की चर्चा

गिरिडीह। गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में संभावित उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होती जा रही है। पीरटांड़ में 11 अक्टूबर को आजसू पार्टी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के बाद आजसू के युवा नेता उत्कर्ष महतो की संभावित उम्मीदवारी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
उत्कर्ष महतो वर्ष 2022 से गिरिडीह, विशेषकर पीरटांड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय हैं। उनके पिता भी वर्ष 2013 से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में जुड़े रहे हैं। कार्यक्रम में आजसू जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव की भूमिका भी चर्चा में रही। इस संबंध में आजसू छात्र नेता अक्षय यादव ने कहा कि उत्कर्ष महतो युवा नेता है और हमेशा जमीनी स्तर पर काम करते रहे है। फिलहाल अब सबकी निगाहें आजसू के अगले कदम पर टिकी हैं। यदि वे उत्कर्ष महतो चुनाव मैदान में उतरते हैं, तो गिरिडीह उपचुनाव का सियासी मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।

