Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू की पत्नी स्वेता शर्मा ने गांधी चौक पहुंचकर दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजली

सभी झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताआंें ने गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

0 14

गिरिडीह। महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर गुरुवार को दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी स्वेता शर्मा अपनी बेटी और झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ गांधी चौक पहुंचीं। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार, झामुमो नेता रॉकी सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने और उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

मौके पर स्वेता शर्मा ने महात्मा गांधी के आदर्शों और उनके बताए सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के मार्ग पर सभी लोगों को चलने की आवश्यकता है, तभी महात्मा गांधी त्याग और बलिदान सार्थक होगा। कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर ही चलकर देश को आजादी दिलाने का काम किया था। हमसभी को गांधी जी के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.