Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पत्रकार प्रकाश श्रीवास्तव की माँ का हुआ निधन, शोक में डूबा परिवार

0 8

गिरिडीह। हाल के दिनों में पितृ शोक से उबरे पत्रकार प्रकाश श्रीवास्तव के माँ 66 वर्षीय शोभा देवी का निधन शनिवार को हो गया। जिससे पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है । विदित हो कि कुछ दिन पूर्व ही उनके पिता जी का देहांत हुआ था। 17 सितंबर को उनका श्राद्ध संपन्न हुआ था। श्राद्ध क्रम में बाहर से आए रिश्तेदार अभी वापस लोटे भी नहीं थे, इसी बीच उनकी माँ का तबीयत बिगड़ गया। आनन फ़ानन में उन्हें मर्सी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पिता के बाद माँ का निधन होने से प्रकाश श्रीवास्तव और उनके पूरे परिवार के समक्ष दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.