Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अंतिम संस्कार में शामिल होने गए युवक की नदी में डूबने से हुई मौ,त

0 11

गिरिडीह। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद में शनिवार शाम को नदी में डूबने से छत्रधारी राय नामक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक छत्रधारी अंतिम संस्कार में शामिल सोनबाद स्थित उसरी नदी तट पर गया था। अंतिम संस्कार की प्रकिया खत्म होने के बाद मृतक नदी में स्नान करने के लिए घुसा। तो वह गहरे पानी में चला गया और नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे नदी से निकाल कर सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार बेंगाबाद थाना इलाके के गांव में एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतक उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने उसरी नदी गया हुआ था। जहां अंतिम संस्कार के बाद मृतक नहाने घुसा। तो गहरे पानी में डूबता चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.