इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने शिक्षा में योगदान देने वाले शिक्षकों का किया सम्मानित

गिरिडीह। इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा गुरुवार को होटल अशोका इंटरनेशनल में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर व शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चार प्रतिष्ठित शिक्षकों आर.के. महिला कॉलेज की सेवानिवृत्त प्राचार्या डॉ. गीता डे, श्री आर.के. महिला कॉलेज गिरिडीह के प्राचार्य एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अनुज कुमार, सेवानिवृत्त हेडमिस्ट्रेस डॉ. कुमकुम प्रसाद तथा हनी होली ट्रिनिटी स्कूल की प्रधानाध्यापिका अनीता सिन्हा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।



इसके अलावे क्लब की पदाधिकारियों ने शिक्षा क्षेत्र से जुड़े 10 शिक्षक सदस्यों को भी सम्मानित किया। मौके पर गुरु नानक विद्यालय की सेवानिवृत्त प्राचार्या अजीत कौर, सीसीएल डीएभी की सेवानिवृत्त शिक्षिका सुषमा सिन्हा, कार्मेल स्कूल की पूर्व शिक्षिका पूनम प्रकाश सहाय, सीसीएल डीएभी की सेवानिवृत्त वाइस प्रिंसिपल शबाना रब्बानी, कार्मेल स्कूल की शिक्षिका राखी झुनझुनवाला, बीएसएम स्कूल की शिक्षिका संगीता सिन्हा, पचंबा गर्ल्स हाई स्कूल की प्रिंसिपल शमा प्रवीण, तथा ब्लूमिंग बड्स स्कूल की शिक्षिका नमिता जमुआर व शिक्षक चंदन पांडेय को सम्मानित किया गया।

मौके पर क्लब की पीडीसी पूनम सहाय के मार्गदर्शन में ‘ज्ञान की ज्योति’ की भावपूर्ण प्रस्तुति हुई। वहीं सेक्रेटरी संगीता सिन्हा, शशी जैन, नमिता जमवार, एडिटर शमा प्रवीण, शशी जैन, तनुजा भूषण, तनुजा सहाय, मीना गुप्ता, रश्मि गुप्ता एवं सोनाली तर्वे सहित सदस्यों ने “गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु” की भावना तथा गुरु के विभिन्न गुणों पर दो-दो पंक्तियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता दी।

