Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कई प्रतिस्पर्धाओं का हुआ आयोजन

खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह, सम्मानित किए गए खेल में योगदान देने वाले प्रतिनिधि

0 5

गिरिडीह। राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के मौके पर जिले में आयोजित तीन दिवसीय विभिन्न प्रतिस्पर्धा का समापन रविवार को एक घंटा खेल के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर गिरिडीह स्टेडियम में अंडर-14 एवं अंडर-17 फुटबॉल तथा इंडोर स्टेडियम में अंडर-13 एवं अंडर-15 डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

sawad sansar

फुटबॉल अंडर-14 में अंबेडकर क्लब जोरबाद विजेता और खेलो इंडिया ट्रेनिंग सेंटर जमुआ उपविजेता रहा। वहीं अंडर-17 में स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर फुटबॉल बॉयज गिरिडीह विजेता और डीएमएस डोमासिंगा उपविजेता बना। जबकि बैडमिंटन अंडर-13 बालक डबल्स में आर्यन यादव-अक्षत गुप्ता तथा बालिका डबल्स में आकांक्षा कुमारी-श्रेया कुमारी की जोड़ी विजेता रही। अंडर-15 बालक डबल्स में वैभव कृष्ण-सक्षम लहेरी और बालिका डबल्स में साक्षी पांडेय-शिवांशी कुमारी की जोड़ी ने जीत दर्ज की।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.