Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

फोन कॉल के बाद प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को घरवालों ने मारी गोली

प्रेमी का हाथ हुआ क्षतिग्रस्त, धनबाद रेफर

0 193

गिरिडीह। जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के मांझीलाडीह गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिवारवालों ने घेरकर गोली मार दी। हलांकि गोली युवक के हाथ में लगी, जिससे उसका हाथ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आनन फानन में उसे असप्ताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि बिरनी प्रखंड के मांझीलाडीह, सरंडा के रहने वाले घायल नीरज शर्मा की दोस्ती पहले लड़की के भाई से थी। जिसके कारण अक्सर उसका घर आना-जाना होता था। इसी बीच दोस्त की बहन प्रतिभा कुमारी से भी उसकी दोस्ती हो गई, जो बाद में प्यार में बदल गई। दोनों को पता ही नहीं चला और दोनों रिलेशन में भी आ गए। बताया जाता है कि कल रात प्रतिभा ने नीरज को फोन कर मिलने के लिए घर बुलाई थी। इस बीच प्रेमिका के घरवालों को इसकी भनक लग गई और मामला बिगड़ गया। गुस्से में आकर परिजनों ने नीरज को घेर लिया और गोली चला दी। गोली सीधे हाथ में लगी और हाथ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। खून से लथपथ नीरज को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे तुरंत धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

sawad sansar

इधर इस घटना के बाद गांव में जहां एक ओर सनसनी फैल गई है, वहीं सूचना मिलते ही बिरनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.