Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

एसआईआर -2026 को लेकर शहरी क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों में लगाया गया विशेष शिविर

उपायुक्त ने कई मतदान केन्द्रों पर पहुंच शिविर का लिया जायजा, कहा मतदाता सुविधा सर्वाेपरि, प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचेगा गणना प्रपत्र

0 48

गिरिडीह। झारखंड में हो रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के तहत शहरी क्षेत्रों के मतदाताओं की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 18 जुलाई एवं 20 जुलाई को विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश 32-गिरिडीह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के शहरी क्षेत्र के सभी 185 मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से 4 बजे तक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसआईआर-2026 के तहत गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति का अवलोकन करने के साथ ही बीएलओ एवं संबंधित पदाधिकारियों को प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया।

sawad sansar

इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से बात कर गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया की जानकारी भी ली तथा मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने जिले के सभी शहरी क्षेत्र के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे 18 एवं 20 जुलाई को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर आयोजित विशेष शिविर में अवश्य पहुंचें, गणना प्रपत्र प्राप्त कर उसे सही ढंग से भरकर समय पर जमा करें तथा मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं। कहा कि एक सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी मतदाता सूची है और इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का मूल उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करना तथा मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों, बीएलओ, सुपरवाइजर एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों को पूरी जवाबदेही, पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.