उपायुक्त ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

गिरिडीह। जिले के निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव के द्वारा शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित विभिनन पहलुओं की जांच की। साथ ही ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उपायुक्त ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।



साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिसर का अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, बीयू हॉल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम, तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने के निर्देश दिए। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी पायल राज, अग्निशमन पदाधिकारी रवि रंजन सिंह, निर्वाचन शाखा के अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

