भाकपा माले के 14वाँ जिला सम्मेलन में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ हल्ला बोल
सम्मेलन में शामिल हुए आरा के सांसद सुदामा प्रसाद, कहा लाल झंडे का गढ रहा है गिरिडीह जिला

गिरिडीह। मधुबन में आयोजित भाकपा माले का 14वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन की शुरूआत रविवार को फुटबॉल मैदान से रैली निकालकर हुई। रैली में हजारों की संख्या में केडर और समर्थक शामिल हुए। फुटबॉल मैदान से रैली निकलकर मधुबन बाजार होते हुए मधुबन स्थित मध्यलोक भवन पहुंची, जहां शहीद बेदी पर मालार्पण करते हुए शहीदों को श्रद्धांजली दी गई। रैली की अगुवाई सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, पूर्व विधायक विनोद सिंह, पोलित ब्यूरो सदस्य जनार्दन प्रसाद कर रहे थे। जबकि सम्मेलन में आरा के सांसद सुदामा प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि गिरिडीह क्षेत्र लाल झंडा का गढ़ रहा है, यहां पर ओर तेजी से आवाज बुलंद किया जाना चाहिए। उन्होंने भाजपा के गलत नीतियों के विरोध में करते हुए कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की सरकार है, जबकि वोट गरीबों का लेती है। कहा कि इसके खिलाफ दबे कुचले लोगों, दलित, आदिवासियों के साथ ही अल्पसंख्यक को एक जुट होना होगा।



सम्मेलन को संबोधित करते हुए निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि लाल झंडा को दबाने का प्रयास लगातार किया जाता रहा है। बावजूद इसके हम ओर तेजी से बढ़ रहे है। कहा कि मासस का भाकपा माले में विलय से बेहतर दिशा दशा का माहौल बन रहा है। गिरिडीह क्षेत्र में असंगठित मजदूर मोर्चा और माले लगातार बेहतर कार्य कर रहा है। जिसके वजह से जिले भर में लाल झंडा तेजी से बढ़ रहा है। वहीं सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि माले को आगे बढ़ाने के लिए मजदूर, किसान, छात्र नौजवानों को एकबद्ध होकर अपनी लड़ाई को तेज करना होगा।

बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह ने कहा कि गिरिडीह जिला में सिर्फ और सिर्फ भाकपा माले ही जनता के साथ खड़ी है। कहा भाजपा से सीधे टकराने के लिए सिर्फ भाकपा माले का ही नाम आता है। मजदूर किसान, छात्र, नौजवानों, महिलाओं पर लगातार भाजपा हमला कर रही है। जिसे देखते हुए भाजपा के खिलाफ विधानसभा क्षेत्र में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं को आवाज बूलंद करना होगा। वहीं राजधनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सिर्फ भाकपा माले ही लगातार आवाज उठाती रही है। इसके अलावे सभी राजनीतिक दल चुनाव के दौरान जनता को बरगला के उनका वोट लेने का काम करती है।

सम्मेलन को महिला नेत्री जयंती चौधरी, राज्य कमिटी के मनोज भक्त, इंकाबली नौजवान सभा के महासचिव नीरज सिंह, अजीत राय, अशोक पासवान, पोलित ब्यूरो के सदस्य हलधर महतो, राजेश सिन्हा, परमेश्वर महतो, सीताराम सिंह, पूनम महतो, शेखर सुमन, उस्मान अंसारी, कन्हाई पांडेय, रामू बैठा, मुन्ना राणा, सोनू पांडेय, रामलाल मुर्मू, पूरन महतो, पवन महतो, कौशल्या दास, मीना दास, भोला मंडल, नागेश्वर महतो, मुस्तकीम अंसारी, लालमणि यादव, रामेश्वर चौधरी, धानेश्वर पासवान उपस्थित थे।

