Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर स्कूल जा रहे बच्चों से भरे टेंपो को ट्रक ने मारी टक्कर

कई छात्र घायल, एक की हालत गंभीर

0 124

गिरिडीह। अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ गांव के पास गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूल जा रहे बच्चों से भरे एक टेंपो को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दौरान कई बच्चे घायल हो गए। जिनमें घोसको गांव निवासी 8 वर्षीय पियूष कुमार वर्मा की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है।

मौके पर मौजूद पियूष के पिता पप्पू वर्मा ने बताया कि उनका बेटा रोज की तरह सुबह स्कूल जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा सभी घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी बच्चों का इलाज चल रहा है।

sawad sansar

इधर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। अहिल्यापुर थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.