Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

आजसू नेता कम्पु यादव मामले को लेकर विभिन्न संगठनों ने डीसी और एसपी को सौंपा ज्ञापन मामले की निष्पक्ष जांच कर पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की की मांग

0 76

गिरिडीह। बीते दिनों पुलिस पदाधिकारी के द्वारा आजसू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष एवं ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के सह-जिलाध्यक्ष सुमित गौरव उर्फ कम्पु यादव के साथ कथित तौर पर किया गया दुर्व्यवहार, गाली-गलौज व बिना कारण घंटों थाने में बैठाए रखने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। मामले को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को यादव महासभा, राष्ट्रीय यादव सेना, आजसू महिला मोर्चा, आजसू छात्र संघ, फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा।

 

मौके पर यादव महासभा के राजेश यादव, दिनेश यादव, आजसू छात्र संघ के जिला सचिव अक्षय यादव सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन के माध्यम से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

sawad sansar

इस दौरान उन्होंने कहा कि 11 जून को हुई कथित घटना न सिर्फ गंभीर और चिंताजनक है। बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी नागरिक के साथ अभद्र व्यवहार किया जाना स्वीकार्य नहीं है। कहा कि पुलिस प्रशासन का दायित्व जनता की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना है। ऐसे में पुलिस अधिकारियों पर लगाए गए इस प्रकार के आरोप आम लोगों के विश्वास को प्रभावित करते हैं, इसलिए प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेते हुए पारदर्शी जांच करानी चाहिए।

नेताओं ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जाए। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों पर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई हो, वहीं आरोप गलत होने की स्थिति में भी तथ्यों को सार्वजनिक किया जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई नहीं की गई तो यादव महासभा, राष्ट्रीय यादव सेना, आजसू परिवार तथा अन्य सामाजिक संगठन चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होंगे

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.