Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

तेज हवा और मूसलाधार बारिश से बचने के क्रम में वज्रपात की चपेट में आई चार महिलाएं

तीन की हालत गंभीर, खेत से लौटने के दौरान हुई घटना

0 33

गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धनयडीह पंचायत के गुरो गांव में शनिवार को तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश के दौरान वज्रपात की घटना में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि एक महिला को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

जानकारी के अनुसार शनिवार को गुरो गांव की बसंती देवी, कामता देवी, रध्या देवी और देवंती देवी खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान मौसम अचानक बदल गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए चारों महिलाएं अपने-अपने घर की ओर लौटने लगीं। बताया जाता है कि जब वे बसंती देवी के घर के समीप पहुंचीं, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ और चारों महिलाएं चपेट में आ गईं। वज्रपात की चपेट में आने से देवंती देवी को हल्की चोटें आईं, जबकि बसंती देवी, कामता देवी और रध्या देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

sawad sansar

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में तीनों गंभीर रूप से घायल महिलाओं का इलाज चल रहा है। इधर घटना के बाद गांव में दहशत और चिंता का माहौल है।

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान खेतों और खुले स्थानों में काम करना काफी जोखिम भरा हो जाता है। वहीं, परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आवश्यक सहायता और मुआवजा देने की मांग की। इधर प्रशासनिक स्तर पर भी घटना की जानकारी ली जा रही है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.