Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

लेदा के टोटो क्यारी गाँव में रामू नामक युवक की संदिग्ध मौत, जंगल में मिला शव

दोस्तों पर हत्या का आरोप, पुलिस कर रही है पूछताछ

0 12

गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टोटो क्यारी गांव के 35 वर्षीय रामू दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि एक संदिग्ध फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार रामू दास सोमवार को दोस्तों के साथ घूमने निकला था। बाद में घर से करीब 5-7 किमी दूर चौराही गांव के जंगल में उसकी मौत की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर सदर अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि रामू दोस्तों के साथ गया था। इसी आधार परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

sawad sansar

इधर मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र वर्मा ने पुलिस को मामले की सूचना दी। गांव के लोगों ने उसके दोनों दोस्तों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। बताया की हिरासत में लिए गए मृतक के दोनों दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.