Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा नगर मंडल की बैठक में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा पूर्व मंत्री ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, मंडल अध्यक्ष ने किया सबसे सशक्त कमिटी बनाने का दावा

0 13

गिरिडीह। भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक शनिवार को बस स्टैंड रोड स्थित एक स्थानीय होटल में नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकु की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 साल के विकास कार्यकाल को जन -जन तक पहुंचाना, एक पेड़ मां के नाम बूथ स्तर पर लगाने, विश्व योग दिवस पर बूथ स्तर पर योग कराने और नगर कार्यालय का जीर्णोदार तथा नगर मंडल के संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री चंद्र मोहन प्रसाद उपस्थित थे l वहीं बैठक का संचालन राजेश जायसवाल ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन साहिल शर्मा ने किया

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को दलित बस्ती में जाकर सेवा भाव से सेवा करना है। उनके घर खाना खाना है, उनके सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना है। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के बीच अपना अनुभव को साझा किये। साथ ही उन्होंने मोदी जी के 12 साल के कार्यकाल के विकास कार्यों को कार्यकर्ताओं के बीच रखा । वहीं नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू ने कहा कि पार्टी के द्वारा निर्देशित सात विषय पर चर्चा की गई। संगठन को धारदार बनाने के लिए सभी लोगों से सहयोग की अपील किया गया है और पार्टी ने जो जवाब देही उन्हें दी है उस पर खरा उतरने की कोशिश कर रहा हूं। कहा कि उन्हें इस बात का भरोसा है कि गिरिडीह नगर कमेटी सबसे सशक्त कमिटी बनेगी।

sawad sansar

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, विनय सिंह, जिला महामंत्री संदीप डांगेच, सुभाष सिन्हा, मुकेश जालान, हरविंदर सिंह बग्गा, संजीत सिंह पप्पू, सुनित कुमार, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह, हरविंदर सिंह बग्गा, राजेश जायसवाल, सुमन सिन्हा, शैवाल घोष, अमित आर्या, रीना देवी, अनिल सिंह, टिंकू सिन्हा नीलू सिन्हा, रिशु गुप्ता, गुड़िया देवी, महेश्वर सिंह, आदित्य यादव, नीतू देवी, निशांत कुमार, पवन साव, गुड्डू केसरी, मनोज राम, विकास यादव, सपना, अनिल मिश्रा, अभय कुमार, प्रताप दाससिन्हा, रंजय कुमार, आकाश सिंह, दिनेश कुमार, अरुण बरनवाल, ललन रविदास, गुलाब साव, माखन चंद्रवंशी, रुपेश कुमार, अजय पाठक, राजकुमार गुप्ता, शिवपुजन कुमार, ऋतिक चंद्रवंशी, आशीष जालान, विकास कुमार, राहुल कुमार, मिथुन कुमार, राजेश राम, गौरव कुमार, अंशु सिंह, सुजीत कुमार सिंह, अनूप सिंह, रणधीर सिंह, विजय कुमार सिंह, रितेश कुमार सिन्हा, डुग्गू रवानी, संदीप कुमार,अनुज कुमार साव, मनीष राम, संदीप गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे l

Leave A Reply

Your email address will not be published.