Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

एक बार फिर चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना शांति नगर स्थित बैंक पीओ के बंद घर से डीवीआर समेत लाखों का सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ,

जांच में जुटी पुलिस

0 46

गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह शांति नगर में बीती रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह वारदात पशुपालन विभाग के पीछे रहने वाली ग्रामीण बैंक की पीओ ज्योति सिन्हा के बंद घर में हुई। ज्योति सिन्हा का कुछ महीने पहले ही देवघर ग्रामीण बैंक में ट्रांसफर हुआ था, जिसके कारण उसका घर बंद था। देवघर शिफ्ट करने के बाद कभी कभार वे लोग घर आते थे।

बताया जाता है कि बीती रात चोरों ने घर के सामने का गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया और कमरों के दरवाजे तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से डीवीआर समेत कई कीमती सामान ले उड़े। मंगलवार की सुबह पड़ोस के रहने वाले ऋषि ने जब घर का दरवाजा टूटा हुआ देखा तो उन्होंने तुरंत नगर थाना पुलिस को सूचना दी। वही मौके पर जमा स्थानीय लोगों की माने तो इलाके में चोरों का आतंक बढ़ गया है। अपराधी लगातार बंद घरों को निशाना बना रहे है।

sawad sansar

इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.