महिलाओं से जुड़े अपराध पर लगाम लगाने को महिला शक्ति पुलिस तैयार, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पांच स्कूटी पर सवार महिला पुलिस कर्मी संभालेगी सुरक्षा व्यवस्था

गिरिडीह। महिलाओं के सुरक्षा के मद्देनजर झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश मंगलवार से गिरिडीह पुलिस द्वारा महिला शक्ति पेट्रोलिंग की शुरुआत की गई। पांच महिला पुलिस कर्मी अब स्कूटी में सारा दिन शिक्षण संस्थानो के आसपास पेट्रोलिंग करेंगी। मंगलवार को महिला थाना में एसपी डॉक्टर विमल कुमार, एसडीपीओ जितवाहन उरांव, डीएसपी साइबर आबिद खान, डीएसपी वन नीरज सिंह, डीएसपी टू कौसर अली ने हरी झंडी दिखाकर महिला शक्ति पेट्रोलिंग की शुरुआत की और पांच स्कूटी पर सवार महिला पुलिस कर्मियों को रवाना किया। इसके बाद एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने शहर के महिला कॉलेज रोड स्थित बंद पड़े महिला पुलिस सहायता केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने बंद पड़े पुलिस सहायता केंद्र को दुरुस्त कर उसे शुरू करने का निर्देश दिया।
मौके पर एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि झारखंड पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर है। जिसे देखते हैं महिला शक्ति पेट्रोलिंग की शुरुआत की गई है। बताया कि पेट्रोलिंग में शामिल महिला पुलिस कर्मियों को खास तौर पर ट्रेनिंग दिया गया है कि किसी भी शिक्षण संस्थान के समीप अगर किसी छात्रा से छेड़खानी के घटना की सूचना मिलती है, मौके पर पहुंच कर ऐसे मनचलो से कैसे निपटा जाए। बताया कि छात्राओं को सिर्फ डॉयल 112 पर कॉल करना है। कहा कि हर हाल में महिला हिंसा और महिला अपराध से जुड़े मामले में अपराधियों से सख्ती से पुलिस पेश आएगी। खास तौर पर छेड़खानी और छीनतई की घटना पर खास फोकस है। इसके लिए अब से महिला शक्ति पेट्रोलिंग 24 घंटे जारी रहेगा।


मौके पर डीएसपी मंटू कुमार, प्रोबेशनल डीएसपी नीलम कुजूर और कैलाश महतो के अलावे नगर थाना प्रभारी रतन सिंह भी मौजूद थे।
