Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गोलगप्पे खाने से हुए फूड पॉइजनिंग कांड में आरोपी गुपचुप विक्रेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

मृतक मासूम रंजन के पिता राम किशोर वर्मा की शिकायत पर मुफस्सिल पुलिस ने की कार्रवाई, 20 मरीज अब भी इलाजरत

0 148

गिरिडीह। सदर प्रखंड के लेदा बजटो गांव में बीते रविवार को जहरीले गोलगप्पे और चाट खाने के कारण फूड पॉइजनिंग मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन कार्रवाई कर रही है। इस दौरान मुफ्फसिल पुलिस ने गोलगप्पे और चाट खाने के कारण फूड पॉइजनिंग होने से 6 वर्षीय मासूम रंजन कुमार की मौत के मामले में आरोपी गुपचुप विक्रेता ओभी लाल रजक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं अब भी करीब दो दर्जन मरीज सदर अस्पताल में इलाजरत है। चिकित्सकों के अनुसार भर्ती मरीज खतरे से बाहर हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम लेदा बजटो में कैंप कर घर-घर सर्वे कर रही है।

sawad sansar

विदित हो कि सदर प्रखंड के लेदा बजटो में ओभी लाल रजक के ठेले से गोलगप्पे व चाट खाने के कुछ देर बाद ही लोगों को उल्टी-दस्त और पेट में तेज दर्द शुरू हो गया था। रविवार को देखते-देखते बच्चे सहित 49 लोगों की हालत बिगड़ गई थी। सभी को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान 6 साल के रंजन कुमार की मौत हो गई थी। मृतक रंजन के पिता राम किशोर प्रसाद वर्मा के आवेदन पर मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 100/26 के तहत गोलगप्पे वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ओभी लाल रजक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.